Balushahi
Narrator: Neeraj Yadav, Babla Kochhar, Abhishek Ajay Sharma, Majeed Frances, Nisha Mishra, Shibba Shridhar, Subrato Mukherjee, Dinesh Kumar, Ankit Shidhu, Nandini Mondal, Nitesh Upadhaya, Reena Kausar, Akshya, Radheshyam Singh, Tusar
Language: Hindi
Category: Audiobook - Mystery
Categories: Mystery
Uploader: Dg93
Uploaded At: 2025-07-25 11:43:19
fiction
Description
ग़ाज़ीपुर के अम्बिका यादव बड़े ठेकेदार हैं। इस बार सेटिंग बैठी है तो सैदपुर घाट से गंगा बालू निकालने का ठेका मिला है। लेकिन इस खेल के माहिर जयनाथ यादव को अम्बिका यादव का यह ठेका पचता नहीं। कारण कि सैदपुर में गंगा बालू का ठेका घोषित/अघोषित रूप से उनके ही पास रहता है। इसी तनातनी में अम्बिका यादव की हत्या हो जाती है, जिसका इल्जाम लगता है जयनाथ यादव पर।
अम्बिका यादव का एक ही लड़का है विकास यादव। कॉलेज में पढ़ता है। कालेज का चर्चित लड़का है। थोड़ी-बहुत नेतागिरी भी कर लेता है वो भी बस किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए। लेकिन अम्बिका यादव की हत्या से विकास की पूरी जिंदगी बदल जाती है। फिर हत्या और प्रतिशोध का एक सिलसिला शुरू होता है। जो अन्ततः जाकर हत्या पर ही खत्म होता है।
बालूशाही प्रेम, प्रतिशोध, स्वार्थ, और नफरत की वक ऐसी कहानी है जो शुरू से अंत तक पाठक / श्रोता को हाथ पकड़कर बैठाए रखती है।